
भरतपुर (हरीश पााठक) भरतपुर जिला बाॅक्सिंग संघ के चुनाव सारस चैराहा स्थित गायत्री रिसोर्ट में जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश लुहाच, ओलम्पिंक संघ सचिव कृपाल सिंह ठैनुआ, राजस्थान बाॅक्सिंग संघ उपाध्यक्ष नायब सिंह चैहान, चुनाव अधिकारी जतन सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुए। जिसमें अध्यक्ष भगत सिंह सूरौता, उपाध्यक्ष विवेक कासौट, दिगम्बर बीकरवार, संजय सोलंकी, सचिव डाॅ. राकेश चाहर, संयुक्त सचिव धीरज टीटू, रविन्द्र चैधरी, कोषाध्यक्ष गौरव चाहर को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्य अनिल सजौला, दीपक तोमर एवं गोविन्द कटारा चुने गये।
राजस्थान बाॅक्सिंग संघ के पर्यवेक्षक राजस्थान बाॅक्सिंग संघ उपाध्यक्ष नायब सिंह चैहान, जिला क्रीडा परिषद से भरतपुर जिला खेल अधिकारी सत्यप्रकाश लुहाच, भरतपुर जिला ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक भरतपुर ओलम्पिक संघ सचिव श्री कृपाल सिंह ठैनुआं रहे थे। चुनावों में जिला बाॅक्सिंग संघ की कार्यकारिणी आगामी चार वर्षों के लिए चुनी गई।
इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष भगत सिंह सूरौता ने कहा कि भरतपुर जिले में बाॅक्सिंग खेल को बढावा देने के लिए नयी बाॅक्सिंग रिंग की व्यवस्था की जायेगी एवं बाॅक्सिंग खिलाडियों की समय-समय पर खेल सामग्री की व्यवस्थाएॅ एन.जी.ओ. के जरिये करवायी जायेगी।
सचिव डाॅ. राकेश चाहर ने सभा में कहा राजस्थान बाॅक्सिंग संघ जिला ओलम्पिक संघ एवं श्रीमान खेल अधिकारी महोदय भी बाॅक्सिंग संघ के लिए खेल सामग्री की व्यवस्था व्यक्तिगत स्तर पर करेंगे। राजस्थान पुलिस विभाग, केन्द्रीय विद्यालय, स्कूली खेलकूद, अन्य विभाग के बाॅक्सिंग खिलाडियों को पूर्व की भांति आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) एवं बाॅक्सिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण भरतपुर जिला बाॅक्सिंग का निःशुल्क प्रशिक्षण समय समय पर निरंतर दिया जाता रहेगा। भरतपुर में बाॅक्सिंग का खेल को नया आयाम मिलेगा।
0 Comments