Shree Malalaxmi Aarti Hindi श्री महालक्ष्मी जी आरती हिंदी ।
 |
Shree Malalaxmi Aarti Hindi
|
श्री लक्ष्मी- वन्दना।
महालक्ष्मि नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं सुरेश्वरि। हरिप्रिये नमस्तुभ्यं नमस्तुभ्यं दयानिधे।
श्री महालक्ष्मी जी आरती।
जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।
तुमको निसिदिन सेवत, हर-विष्णु-धाता।।
उमा, रमा, ब्रम्हाणी , तुम ही जग-माता।
सूर्य-चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता।।
दुर्गारूप निरंजनि सुख-सम्पति-दाता।
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्वि-सिद्वि-धन पाता।।
तुम पाताल-निवासिनि, तुम ही शुभ दाता।
कर्मप्रभाव-प्रकाशिनी, भवनिधि की त्राता।।
जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता।
सब सम्भव हो जाता, मन नही घबराता।।
तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव , सब तुम से आता।।
शुभ-गुण-मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि -जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहिं पाता।।
महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई जन गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता।।
जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।।